जदयू नेता अरविंद निषाद ने श्री संजय झा को जदयू का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनित होने पर बधाई दी।

जदयू नेता अरविंद निषाद ने  श्री संजय झा को जदयू का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनित होने पर बधाई दी।
—————————-
पटना 29 जून 2024
—————————
जनता दल यूनाइटेड के नेता अरविंद निषाद ने जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा जी को जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दिया है।


समाजवादी विचारधारा के प्रमुख समकालीन राजनेता जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने महात्मा गांधी, डॉ राममनोहर लोहिया, डॉ अंबेडकर, लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर की नीतियों एवं सिद्धांतों के आधार पर चलने वाली पार्टी को बिहार के घर घर तक पहुँचाने में सफल रहे।अब यह जिम्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने संजय झा को देशभर में जेडीयू को घर घर तक पहुँचाने का अहम ज़िम्मेदारी सौंपा हैं।

मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार जी के रहनुमाई में और संजय कुमार झा जी के कुशल नेतृत्व में जनता दल यूनाइटेड का राष्ट्रीय स्तर पर संगठन का विस्तार होगा और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न विभिन्न प्रदेशों के समाजवादी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को जेडीयू से जोड़ने में संजय झा सफल होंगे तथा देश भर में जदयू अपनी उपस्तिथि दर्ज कराने में सफल होगा।

 

Jameeni Hakikat
Author: Jameeni Hakikat

Leave a Comment

Read More