Search
Close this search box.

Follow Us

मुख्यमंत्री ने मशहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

पटना, 26 फरवरी 2024 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मशहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व० पंकज उधास ने एक कुशल गजल गायक के रूप में पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनायी। उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। स्व० पंकज उधास ने कई फिल्मों में भी गायक के रूप में अपनी आवाज दी। उनकी आवाज लोगों के दिलों पर राज करती रहेगी। स्व० पंकज उधास के निधन से भारतीय संगीत एवं फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर-शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Jameeni Hakikat
Author: Jameeni Hakikat

Leave a Comment

Read More

मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय तथा पटना संग्रहालय को जोड़नेवाले निर्माणाधीन टनल, पटना संग्रहालय के उन्नयन एवं विस्तारीकरण कार्य तथा पटना मेट्रो रेल परियोजना के कार्यों की प्रगति का लिया जायजा, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश

पिछले 24 घंटे में राज्य के 09 जिलों में वज्रपात से 10 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की,मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश