Search
Close this search box.

Follow Us

ग्राम परिक्रमा यात्रा के तहत घर घर किया गया जनसंपर्क


आज मरौना के सिसौनी पंचायत के वार्ड नंबर 6 स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मरौना उत्तर के मंडल अध्यक्ष रामदेव मंडल जी के अध्यक्षता में किसान चौपाल एवं जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नलिन जायसवाल ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत आत्मनिर्भर भारत विश्व मित्र भारत की संकल्पना साकार हो रही है।
2014 से पहले यह कल्पना से परे था लेकिन आज मोदी जी के कूशल नेतृत्व में ये सपने हकीकत में बदल रहे हैं। आजादी के इस अमृत काल में भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में लंबी छलांग लगाने के लिए तैयार है।
जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार झा ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा केन्द्र की सरकार 500 वर्षों के संघर्ष को विराम देते हुए अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण किया गया।धारा 370 को समाप्त किया गया।जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को दिया गया देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। मेडिकल में पिछड़ों के लिए 27 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की गई।
जिला महामंत्री सुनील कुमार मंडल जी ने कहा मोदी जी को समर्थन देने के लिए 9090902024 पर मिस्ड कॉल एवं मोदी जी से जुड़ने के लिए 9638002024 पर मिस्ड कॉल करें।
कार्यक्रम में पूर्व सरपंच सह निवर्तमान मंडल महामंत्री भाजपा शिवधर साह,किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री कुंदन कामत, बिंदेश्वर मंडल,छेदी साह,बलराम मंडल,राजलाल मंडल,बेचू मंडल, वासुदेव दास सहित दर्जनों किसान एवं भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता थे।

Jameeni Hakikat
Author: Jameeni Hakikat

Leave a Comment

Read More

मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय तथा पटना संग्रहालय को जोड़नेवाले निर्माणाधीन टनल, पटना संग्रहालय के उन्नयन एवं विस्तारीकरण कार्य तथा पटना मेट्रो रेल परियोजना के कार्यों की प्रगति का लिया जायजा, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश

पिछले 24 घंटे में राज्य के 09 जिलों में वज्रपात से 10 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की,मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश