मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में बड़ी संख्या में हुई लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

पटना, 02 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में धार्मिक सत्संग के दौरान मची भगदड़ में बड़ी संख्या में लोगों की हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है।

मुख्यमंत्री ने दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल हुये लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

Jameeni Hakikat
Author: Jameeni Hakikat

Leave a Comment

Read More